मुख्यमंत्री को माता कर्मा जयंती सहित विभिन्न कार्यक्रमों का मिला न्योता

रायपुर : मुख्यमंत्री को माता कर्मा जयंती सहित विभिन्न कार्यक्रमों का मिला न्योता

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से आए जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रदेश के रायपुर, धमतरी और सूरजपुर जिलों में आयोजित होने वाले माता कर्मा जयंती और सामाजिक भवनों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।
मुख्यमंत्री को चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम, गरियाबंद के महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण महाराज ने आश्रम में 10 अप्रैल को आयोजित होने वाले रामकथा और रामजानकी व हनुमान जी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का आमन्त्रण दिया। जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर संभाग साहू समाज द्वारा प्रकाशित साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन की पुस्तिका भेंट की। इस अवसर पर सूरजपुर जिला साहू संघ से जोखन लाल साहू, अशोक कुमार साहू, संतोष कुमार साहू और प्रदीप कुमार साहू, धमतरी जिला साहू संघ से श्रीमती शारदा साहू और दयाराम साहू, गरियाबंद जिला साहू संघ से भुनेश्वर साहू और दिलीप साहू, रायपुर जिला साहू संघ से देवनाथ साहू और पूनम कुमार साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

घोटुल शिक्षण के ऐसे केंद्र जहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति की समृद्ध जानकारी दी जाती है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल