मुख्यमंत्री को मां अष्टभुजी मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का मिला आमंत्रण

रायपुर : मुख्यमंत्री को मां अष्टभुजी मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का मिला आमंत्रण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मुंगेली जिला के ग्राम पंचायत हथनीकला में स्थित मां अष्टभुजी मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मां अष्टभुजी मंदिर की स्थापना 1971 में की गई थी। इस वर्ष मंदिर स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। स्वर्ण जयंती के अवसर पर 3 से 5 अप्रैल के बीच आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने मां अष्टभुजी मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह में आमंत्रण के लिए बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के मुंगेली परिक्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सिंह राजपूत, बिहारी प्रताप सिंह, सन्तु सिंह राजपूत, नर्मदा सिंह राजपूत, कौशल सिंह क्षत्रिय, थानू सिंह राजपूत, राकेश पात्रे, सागर सिंह बैस, श्रीमती सीमा वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री को शदाणी दरबार वार्षिक महोत्सव में शामिल होने का मिला न्योता