छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : पहली बार स्वास्थ्य विभाग के लिए 621 पदों पर की जाएगी भर्ती……….

सरगुजा संभाग में शुरू हुआ कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड से भर्ती की प्रक्रिया........संभाग के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर............

पहली बार स्वास्थ्य विभाग के लिए 621 पदों पर की जाएगी भर्ती……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा के द्वारा विभागों में कर्मचारियों की सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहली बार स्वास्थ्य एवं  परिवार कल्याण विभाग के लिए तृतीय और चतुर्थ वर्ग के 621 पदों पर भर्ती की जाएगी। कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा भर्ती शुरू होने से सरगुजा संभाग के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा द्वारा 29 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक सरगुजा संभाग के स्थानीय निवासियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत सरगुजा संभाग संवर्ग के स्टाफ नर्स के 101 पद, रेडियोग्राफर के 6 पद एवं नेत्र सहायक अधिकारी के 67  पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसी तरह जिला संवर्ग के तृतीय वर्ग में फार्मासिस्ट ग्रेड-02 के 7 पद, ड्रेसर ग्रेड-01 के 90 पद, ड्रेसर ग्रेड-02 के 6 पद, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष 30 एवं महिला 17 पद, लैब असिस्टेंट के 4 पद एवं डार्क रूम असिस्टेंट के 1 पद, चतुर्थ वर्ग में वार्ड बॉय के 95 पद, वार्ड आया के 116 पद, ओटी अटेंडेंट के 15 पद, ओपीडी अटेंडेंट के 6 पद, अटेंडेंट एनआरसी के 1 पद, भृत्य के 20 पद, चौकीदार के 15 पद, स्वीपर के 11 पद, धोबी के 4 पद, कुक के 7 पद तथा मेस सर्वेंट के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों का विवरण एवं भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के वेबसाइट  jssbsurguja.cgstate.gov.in  पर देखा जा सकता है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!