Advertisement

कलेक्टर ने नजूल भूमि पर आबादी पट्टे हेतु किया निरीक्षण

कोण्डागांव : कलेक्टर ने नजूल भूमि पर आबादी पट्टे हेतु किया निरीक्षण

कलेक्टर ने कोण्डागांव नगर के पटवारी को हटाया
08 प्रकरण हुए स्वीकृत, 04 को किया निरस्त

बुधवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा कोण्डागांव नगर के भीतर नजूल भूमियों पर आबादी पट्टे के सर्वेक्षण हेतु नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नजूल भूमियों का सर्वे करते हुए पट्टे के 18 प्रकरणों की स्थल पर जाकर जांच की। जिसमें उन्होंने 08 प्रकरणों में पट्टा प्रदान करने हेतु स्वीकृति प्रदान की, वहीं 04 प्रकरणों में कब्जे का प्रमाण सिद्ध न होने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया। वहीं 06 प्रकरणों में स्थल निरीक्षण के दौरान कब्जे की स्थिति के संबंध में दस्तावेजों एवं प्रमाणों को प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान कलेक्टर ने कोण्डागांव नगरीय क्षेत्र हल्के के पटवारी गुड्डू पोयाम के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं कार्य के प्रति अरूचि के कारण कलेक्टर द्वारा उन्हें तुरंत कोण्डागांव हल्के से हटाने हेतु कलेक्टर ने आदेश दिये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी नजूल पवन कुमार प्रेमी, रीडर बसंत देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

शासकीय भूमि के संरक्षण हेतु संयुक्त दल करेगी कार्यवाही
कलेक्टर ने शासकीय राजस्व भूमियों पर लगातार लोगों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण से जिले के विकास कार्यों हेतु भूमियों की कमी को देखते हुए शासकीय भूमियों के संरक्षण हेतु विशेष अभियान चलाकर ऐसी सभी शासकीय भूमि जिनपर अतिक्रमण हो रहा है उनकी जांच एवं त्वरित कार्यवाही हेतु संयुक्त दल गठित कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। जिसके लिए अभियान न सिर्फ कोण्डागांव नगर अपितु पूरे जिले में संचालित किया जायेगा। जिसमें शासकीय भूमियों हेतु लैण्ड बैंक तैयार कर सभी भूमियों को संरक्षित कर इनका उपयोग जिले के विकास हेतु आधारभूत संरचना निर्माण एवं हितग्राही मूलक योजनाओं हेतु किया जायेगा।

कलेक्टर ने नजूल भूमि पर आबादी पट्टे हेतु किया निरीक्षण

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57