Advertisement

मुख्यमंत्री ने पीएम सम्मान निधि के लिए शत-प्रतिशत किसानों का केवाईसी कराने के निर्देश दिए

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पीएम सम्मान निधि के लिए शत-प्रतिशत किसानों का केवाईसी कराने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को अभियान संचालित कर पीएम सम्मान निधि के लिए शत-प्रतिशत किसानों का केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पीएम सम्मान निधि के लिए पंजीकृत सभी किसानों का पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी निर्धारित समयावधि में कराया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत सभी किसानों को पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। किसान द्वारा पोर्टल में ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक तय की गई है। जिन किसानों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराया जाएगा, उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि के आगामी किश्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। शासन द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सही और पात्र किसानों को मिले इसके लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी अपडेट के लिए ऑप्शन दिया गया है। ई-केवाईसी कराने के लिए पंजीकृत किसान स्वयं पीएम किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते हैं। इसके अलावा लोक सेवा केन्द्र, चॉइस सेंटर के जरिए भी सत्यापन कराया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ी फिल्म रंगरंगीले के पोस्टर का विमोचन

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47