Advertisement

महिलाएं जितनी मजबूत होंगी, परिवार और समाज भी उतना मजबूत होगा: राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर : महिलाएं जितनी मजबूत होंगी, परिवार और समाज भी उतना मजबूत होगा: राज्यपाल सुश्री उइके

नारी रत्न सम्मान समारोह में शामिल हुई राज्यपाल
राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मान

नारी रत्न सम्मान समारोह में शामिल हुई राज्यपाल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची। राज्यपाल सुश्री उइके ने आई.बी.सी.-24 मीडिया समूह द्वारा निजी होटल में आयोजित ‘‘नारी रत्न सम्मान समारोह’’ में शामिल होकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश भर की महिलाओं को सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए.डी.एन. वाजपेयी, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही हैं तथा महिलाओं का सम्मान निश्चय ही उनके मनोबल में वृद्धि करेगा। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराकर मिथकों को तोड़ा है। सुश्री उइके ने कहा कि प्रदेश की बहनें बहुत सशक्त है। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने अनेक विदुषी महिलाओं सहित अपने व्यक्तिगत संघर्षों को साझा करते हुए कहा कि पल प्रति पल हमें अपने सपनों को साकार करने के लिए लड़ना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में मुसीबतों के क्षण में भी हमें अपना आत्मविश्वास चट्टानों की तरह मजबूत रखना चाहिए। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि हमारे देश की बेटियां आज राजनीति, प्रशासन, रक्षा, विज्ञान, आर्थिक, सामाजिक तथा शिक्षा जगत में सफलता के परचम लहरा रही हैं। महिलाओं के सामने चुनौतियां आती हैं, लेकिन हमें इनसे घबराना नहीं चाहिए। दृढ़ निश्चय कर लें तो कोई समस्या आड़े नहीं आती। जब हौसला बुलंद हों तो सारे रास्ते आसान हो जाते हैं।
राज्यपाल ने जिन महिलाओं को सम्मानित किया उनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, छत्तीसगढ़ ग्राम एकता मंच की जिलाध्यक्ष दिव्यांग कुमारी विजया रानी, समाज सेविका श्रीमती वंदना उइके, सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री मोनिका इजारदार, निदान संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सुषमा सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उज्ज्वला करारे एवं बचपन प्ले स्कूल की डायरेक्टर डॉ. किरण सिंह शामिल है।
नारी रत्न सम्मान समारोह के अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके को स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस दौरान आई.बी.सी.-24 के सी.ई.ओ. विवेक पारख सहित संस्थान के मीडियाकर्मी व प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने की घोषणा : रायपुर एवं जगदलपुर की परंपरा के अनुरूप कोरबा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का नामकरण किया गया

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47