Advertisement

छत्तीसगढ़ हाट परिसर में लोगों को लुभा रहा छत्तीसगढ़ का लोक संगीत

रायपुर : छत्तीसगढ़ हाट परिसर में लोगों को लुभा रहा छत्तीसगढ़ का लोक संगीत

रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में रोजाना संध्याकालीन छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार यहां संस्कृति विभाग के सौजन्य से अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ हाट परिसर में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत लोगों को लुभा रहा है। प्रदर्शनी में आने वाले लोग यहां आयोजित संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक गीत एवं नृत्य का आनंद उठा रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने 22 मार्च को श्री राजेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया था। इस प्रदर्शनी का आयोजन छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम का प्रायोजक खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग है। दस दिवसीय आयोजन के दौरान प्रत्येक दिवस संध्या 7 बजे से संस्कृति विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज 24 मार्च की सांस्कृतिक संध्या के दौरान राज्य के सुप्रसिद्ध पंथी नृत्य कलाकार श्री दिनेश जांगड़े और उनकी 35 सदस्यीय टीम द्वारा पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसे लोगों ने मंत्रमुग्ध होकर देखा और उनकी सराहना की। सांस्कृतिक संध्याकालीन कार्यक्रम में कल शुक्रवार को श्री प्रभन्जय चतुर्वेदी द्वारा गजल एवं सुगम गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

बेलबहरा जलाशय के मुख्य नहर की लाईनिंग एवं सीसी चैनल निर्माण के लिए 1.84 करोड़ की स्वीकृति

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47