Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया सम्मान

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया सम्मान

पत्रकार हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री बघेल का सम्मान किया और मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों के हित में लिए गए कई अहम निर्णयों के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कोरोना में मृत हुए पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि
अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश पत्रकारों के शुभचिंतक है वें एक मित्र की भांति प्रदेश के पत्रकारों के हित में कार्य कर रहे है और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे है। अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मासिक समाचार पत्र के संपादकों को भी अधिमान्यता प्रदान की गई है साथ ही अधिमान्यता नवीनीकरण की अवधि को एक वर्ष से बढ़ाकर 02 वर्ष कर दी गई है। कोरोना काल में पत्रकार साथियों को इलाज के लिए सहायता राशि दी गई और कोरोना में मृत हुए पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। प्रदेश के पत्रकार इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभारी है। पत्रकारों ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के महासचिव श्री विश्व दीपक राई सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47