Ambikapur News : ओबीसी महासभा सरगुजा संभाग ने महामहिम राज्यपाल को अन्य पिछड़ा वर्ग के विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा…………..

ओबीसी महासभा सरगुजा संभाग ने महामहिम राज्यपाल को अन्य पिछड़ा वर्ग के विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा………….

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके के सरगुजा प्रवास में ओबीसी महासभा का प्रतिनिधिमंडल भेंट कर ओबीसी समाज से जुड़े हुए कई विषयों पर चर्चा करते हुए ओबीसी को केन्द्र के समान छत्तीसगढ़ में भी अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण, शासकीय सेवाओं में भी अन्य पिछड़ा वर्ग को पदोन्नति में आरक्षण, आगामी राष्ट्रीय जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग का भी पृथक से वर्गवार जनगणना, सरगुजा संभाग में नवीन जिले सूरजपुर एवं बलरामपुर-रामानुजगंज में राज्य लोेक सेवा आयोग,व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु परीक्षा केन्द्र प्रारंभ करने,

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

पांचवीं अनुसूचि में निवासरत् पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए भी पांचवी अनुसूची में आंशिक संसोधन करके पिछड़ा वर्ग के उत्थान के विषय जोड़े, वन अधिकार पत्र/पट्टा भी अन्य पिछड़ा वर्ग के काबिज कास्तकारों को प्रदान, सरगुजा संभाग के प्रत्येक जिला मुख्यालय में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास प्रारंभ, सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में पिछड़ा वर्ग के लोगों को रूकने-ठहरने एवं अन्य गतिविधि हेतु धर्मशाला या सामुदायिक भवन का निर्माण, मण्डल कमीशन की समस्त अनुशंसाओं को लागू करने, बरगाह जाति को केन्द्र की अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल एवं अन्य मांगों से संबंधित पत्र माननीय राज्यपाल को सौंपा।

उन्होंने इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। ओबीसी महासभा के प्रतिनिधि मंडल में संभागीय अध्यक्ष मनीष दीपक साहू  ,संभागीय उपाध्यक्ष रेवा प्रसाद यादव , संभागीय महामंत्री  राजेश साहू  , संभागीय प्रवक्ता आनंद सिंह यादव ,कोरिया जिला के अध्यक्ष नरेश्वर रजक  कुमार रमेश , नागेन्द्र गुप्ता  अंचल किशोर  व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेl उक्त जानकारी संभागीय प्रवक्ता आनंद सिंह यादव ने दीl