Advertisement

कवर्धा में एक जिला एक उत्पाद के तहत 29 मार्च को कार्यशाला का आयोजन

कवर्धा : कवर्धा में एक जिला एक उत्पाद के तहत 29 मार्च को कार्यशाला का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कार्यरत तथा कार्य करने के इच्छुक युवाओं के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित है। योजनांतर्गत व्यक्तिगत, समूह के निवेशकों को 35 प्रतिशत अनुदान प्रदान की जाती है, जिसकी अधिकतम सीमा 10.00 लाख रूपए निर्धारित है। योजना के तहत कबीरधाम जिले में एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत गन्ना आधारित उत्पाद चयन किया गया है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के प्रचार के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 29 मार्च 2022 (दिन-मंगलवार) को भोरमदेव क्लब कवर्धा में प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे तक आयोजित है। योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत निवेशक, किसान उत्पादक संगठन एवं स्वयं सहायता समूहों को खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के लिए पूंजीगत अनुदान तथा योजना में आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगा। उक्त कार्यशाला में महिला स्वयं सहायता समूह, भावी उद्यमी, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राए, उद्योग संघ, व्यापारी संघ जो इस योजना के तहत नई इकाई स्थापित करने के इच्छुक है, भाग ले सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57