रायपुर : नवाडीह जलाशय योजना के नवीनीकरण के लिए 1.03 करोड़ की स्वीकृति
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ द्वारा सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत नवाडीह जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ 3 लाख 88 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय का कार्य कराए जाने से इसकी सिंचाई में 69 हेक्टेयर की कमी को दूर करने के साथ ही कुल 112 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।












