खेलताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए: बीसीसीआई

रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए: बीसीसीआई

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बर्मिंघम, 26 जून भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रेपिड एंटीजेन परीक्षण (आरएटी) में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ ‘पांचवें’ टेस्ट से पूर्व उन्हें पृथकवास पर रखा गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को यह जानकारी दी।

टेस्ट मैच एक जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होगा और रोहित अगर छह दिन पृथकवास में रहते हैं तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह या विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम की अगुआई करने को कहा जा सकता है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को हुए रेपिड एंटीजेन परीक्षण (आरएटी) में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ’’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘वह अभी टीम होटल में पृथकवास में हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है। सीटी वेल्यु का आकलन करने के लिए रविवार को आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जाएगा।’’

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रोहित ने लीसेस्टर के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन बल्लेबाजी की थी लेकिन दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं की।

पैंतीस साल के भारतीय कप्तान रोहित के शुभमन गिल के साथ टेस्ट मैच में पारी का आगाज करने की उम्मीद थी और अब इस मुकाबले में उनका प्रतिनिधित्व आरटी-पीसीआर परीक्षण के नतीजे और उनके उबरने पर निर्भर करेगा।

आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इंग्लैंड में टीम से देर से जुड़े क्योंकि वह टीम के ब्रिटेन दौरे पर रवाना होने से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

इन मुकाबलों के लिए इंग्लैंड में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार नहीं किया गया है। भारत ने भी हाल में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी के लिए जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार नहीं किया था।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!