रायपुर : मांढर शाखा नहर की लाइनिंग के लिए 23 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर की मांढर शाखा नहर की लाईनिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 22 करोड़ 99 लाख 92 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्यअभियंता महानदी परियोजना रायपुर प्रदान की गई है।











