Advertisement

बलौदाबाजार : दो किसानों की आकस्मिक मौत का कलेक्टर ने कराई जांच

बलौदाबाजार : दो किसानों की आकस्मिक मौत का कलेक्टर ने कराई जांच

नहीं था उन पर कोई सरकारी ऋण बकाया
प्रथम दृष्टया लगता है घरेलू समस्याओं से व्यथित होकर मौत को गले लगाया

कलेक्टर डोमन सिंह ने भाटापारा तहसील के ग्राम दतरेंगी एवं सिमगा तहसील के ग्राम सोनबरसा निवासी दो किसानों की आकस्मिक मौत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सूचना मिलते ही मामले की भाटापारा एवं सिमगा एसडीएम से जांच कराई। एसडीएम ने जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार इन किसानों पर कोई सरकारी ऋण बकाया नहीं था। प्राथमिक रूप से ऐसा लगता है कि वे घरेलू समस्याओं से व्यथित होकर मौत को गले लगाया है। पुलिस द्वारा भी मामले की सघन जांच की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एसडीएम भाटापारा द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गये रिपोर्ट के अनुसार आज 5 अप्रैल को ग्राम दतरेंगी पटवारी हल्का नम्बर 5 रानिमं तरेंगा तहसील भाटापारा के निवासी रमेश पिता भावसिंग उम्र 52 वर्ष का फॉसी लगाने से मृत्यु हो गई। इस संबंध में तहसीलदार भाटापारा ज्योति मसिहारे द्वारा मृतक के निवास स्थान पर जाकर ग्राम कोटवार सुरेश गंधर्व, मृतक के दमाद सुरज वर्मा पिता सनत राम वर्मा,उनके पडोसी भूखन यदु पिता मत्तूलाल एवं उपस्थित ग्रामवासी से पूछताछ किया गया जिसके अनुसार,मृतक के परिवार में कुल पांच सदय है। मृतक का पिता भावसिंग मृतक रमेश,मृतक के पत्नि रम्हला एवं दो पुत्रीयाँ किरण और नेहा है। किरण का विवाह हो चुका है और वह अपने ससुराल ग्राम जरौद तहसील सिमगा में निवास करती है। मृतक के पिता भावसिंग पिता तुलसी के नाम पर ग्राम दतरेंगी में कुल रकबा 0.500 हेक्टेयर भूमि भूमिस्वामी हक में दर्ज है। जिसमें मृतक के परिवार द्वारा धान फसल बोया गया था उनके द्वारा दिनांक 7 दिसम्बर 21 को टोकन कटाकर 21.20 क्विटंल ग्राम टेहका सोसायटी धान में बेचा गया है। जिसकी राशि 41 हजार 128 रूपये भावसिंग के खाते में हस्तांतरित हुई है। इनके के द्वारा किसी प्रकार का ऋण अथवा के सी.सी ऋण नहीं लिया गया है। ग्राम दतरेंगी में मृतक का 50×60 = 3 हजार वर्ग मीटर पर पक्का मकान एवं बाड़ी स्थित है। जिसमें तीन दुकान बना हुआ है। जिस पर एक दुकान प्रतिमाह 1 हजार रूपये को किराये पर दी गई शेष दो दुकान रिक्त है। मृतक और उनकी पत्नि दोनो भाटापारा में राजमिस्त्री का कार्य करते थे। उनके नाम पर गुलाबी राशन कार्ड बना हुआ है, जिस पर 35 किलो प्रतिमाह चावल मिलता है। तथा पीएमजीकेएवाय योजना के तहत प्रति युनिट 5 किलो अर्थात 20 किलो चावल पृथक से मिलता है तथा एक किलो नमक,एक किलो शक्कर मिलता है। साथ ही उनके घर वालों के अनुसार मृतक बिना शराब सेवन के नहीं रह पाता था।

इसी तरह सिमगा एसडीएम के द्वारा जांच रिपोर्ट के ग्राम सोनबरसा राजू कुर्रे उम्र 40 के संबंध में बताया गया है कि मृतक के नाम पर किसी भी प्रकार की ऋण एवं कोई अचल संपत्ति नही था। वह अपने ससुराल में रहता था। जहां पर कल पत्नी एवं परिवार वालों के साथ झगड़ा हुआ। जिसमे ससुराल वाले एवं पत्नी साथ हो गये। जिससे वह काफी दुःखी हो गया था। वह मृत्यु के समय रात लगभग रात 11-12 बजे ग्राम कोटवार से बातचीत हुई थी। इस दौरान वह शराब का सेवन किया हुआ था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57