Advertisement

बलौदाबाजार : गर्मी बढ़ने से हिट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा,खाली पेट से बचें,पानी का सेवन खूब करे : सीएमएचओ

बलौदाबाजार : गर्मी बढ़ने से हिट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा,खाली पेट से बचें,पानी का सेवन खूब करे : सीएमएचओ

जिले में एकाएक तेज धूप से गर्मी बढ़ने लगी है जिससे हिट स्ट्रोक का खतरा गया है। आज इस संबंध में सीएमएचओ डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि हीट वेव जिसे सामान्य भाषा में लू चलना कहा जाता है। जब कभी भी वातावरण का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या 104 फैरेनहाइट से ज्यादा हो तो हीट वेव की स्थिति उत्पन्न होती है। इसका असर बच्चों,बुजूर्गो एवं कोमार्बिड लोगों में सर्वाधिक होता है। हमारे शरीर के टेम्परेचर रेगुलेशन (तापमान नियंत्रण) मस्तिष्क के हाईपोथलेमस भाग से होता है। जब वातवरण का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या 104 फैरेनहाइट से अधिक हो जाता है तब टेम्परेचर रेगुलेशन तंत्र प्रभावित होता परिणाम स्वरूप तब हीट स्ट्रोक की स्थिति उत्पन्न होती है। इसमें तेज बुखार आना,सीने में दर्द शामिल हैं। इस स्थिति में बुखार की सामान्य दवाईयों से बुखार नहीं उतरता है एवं कभी कभी इससे मृत्यु भी सकती है। उन्होंने इससे बचाव संबंधित जानकारी भी प्रदान कि है। घर से बाहर खाना खाने के बाद ही निकलना चाहिए। कोशिश करें कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सीधे सूर्य रोशनी से बचे एवं बाहर जाने पर धूप से बचने के लिए सिर पर गमछा, हेट/टोपी, धूप का चश्मा तथा सूती के ढीले कपड़े पहनें। प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें। मौसमी फल जैसे तरबूज, ककड़ी,छाछ, लस्सी समय-समय पर लेते रहें। अगर लू के चपेट में आ जाये तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ओ.आर.एस.आईवी फ्ल्युइड एवं बुखार की दवाईयां पर्याप्त मात्रा में निःशुल्क उपलब्ध है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने सार्वजनिक पीने का पानी के व्यवस्था करनें के दिए निर्देश
गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों एवं स्थानीय निकायों में सार्वजनिक स्थलों में पीने की पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। जिसमे बस स्टैंड जैसे चौक चौराहा शामिल है। साथ ही अधिकारियों को भी धूप से बचते हुए कार्य करनें की सलाह दी है। सभी को धूप में स्कार्फ गमछा पहनें के निर्देश दिए है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57