Advertisement

खैरागढ़ उपचुनाव में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए कर रहे हैं धुंआधार प्रचार

खैरागढ़ उपचुनाव में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी यशोदा वर्मा के लिए कर रहे हैं धुंआधार प्रचार

“कांग्रेस को जिताना हैं, खैरागढ़ को जिला बनाना हैं” नारों के साथ युवा कांग्रेस के साथियों के साथ खैरागढ़ नगर में मोटरसाइकिल रैली निकालकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में बना रहे हैं जबरदस्त माहौल

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे भी यशोदा वर्मा के पक्ष में कर रहे हैं लगातार जनसम्पर्क

कामत कुमार साहू विधायक प्रतिनिधि – रायपुर पश्चिम के जानकारी अनुसार 07 अप्रैल 2022 गुरुवार/रायपुर खैरागढ़ में 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज जनप्रतिनिधि खैरागढ़ में जुटे हुए हैं, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय भी पिछले 1 हफ्ते से खैरागढ़ में मोर्चा संभाले हुए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के समर्थन में जहाँ स्वयं प्रदेश के मुखिया से लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य व अन्य विधायक भी लगातार खैरागढ़ विधानसभा पहुँचकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष जनसम्पर्क कर रहे हैं तो वहीं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आज युवा कांग्रेस के साथियों के साथ मोटरसाइकिल रैली निकालकर खैरागढ़ नगर में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा के बाद यह चुनाव दिलचस्प हो गया हैं, “कांग्रेस को जिताना हैं, खैरागढ़ को जिला बनाना हैं” नारों के साथ आज संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर नगर भ्रमण कर आमजन से समर्थन प्राप्त किया। आज के इस मोटरसाईकिल रैली में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे भी साथ थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47