Advertisement

बिश्रामपुर सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सनसनीखेज मामला

बिश्रामपुर सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सनसनीखेज मामला

मंगेतर चिकित्सक ने शादी से किया इंकार तो स्टॉप नर्स फांसी पर झूल कर ली अपनी लीला समाप्त
गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर- मंगेतर द्वारा शादी से इंकार करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में पदस्थ स्टाफ नर्स ने फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ शांति सिंह अपने क्वार्टर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।शांति सिंह का कुछ माह पूर्व ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ह चिकित्सक डाक्टर मुकेश श्रीवास्तव के साथ सगाई हुई थी ।बताया जाता है कि स्टाफ नर्स शांति सिंह डिपार्टमेंटल कॉलोनी निवासी जगन्नाथ सिंह की पुत्री है। जिनका विवाह पूर्व में भी हो चुका है। किसी कारणवश पति से अच्छे संबंध ना। होने से तलाक की अर्जी न्यायालय में लगी हुई है। इसके बाद दूसरी शादी के लिए सगाई समुदाय स्वास्थ केंद्र के चिकित्साडाक्टर मुकेश श्रीवास्तव से कुछ माह पूर्व ही हुई थी ।बताया जाता है कि चिकित्सक से आज शादी करने की बात को लेकर विवाद हुई थी जैसे ही चिकित्सक ड्यूटी करने चिकित्सालय पहुंचे तो मौका देख शांति सिंह ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकीय क्वार्टर में आत्महत्या कर ली। हत्या से पूर्व मृतक ने अपने परिजनों को मोबाइल से सूचना दी थी। परिजनों को क्वार्टर पहुंचते ही वह दरवाजा बंद कर दी थी । जिसकी सूचना परिजन ने डॉ मुकेश को दी तो वह भी क्वार्टर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया । दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा गया। स्टाफ नर्स फांसी पर झूलते नजर आई। इस आशय की सूचना पुलिस अधिकारियों के दी गई सूचना पर सूरजपुर नगर पुलिस अधीक्षक जेपी भारतेंदु, प्रशिक्षु आईपीएस एवं विश्रामपुर थाना प्रभारी संदीप पटेल, थाना प्रभारी शिवकुमार खुटे मौके पर पहुंच कर जायजा ली तथा वैज्ञानिक एक्सपर्ट को बुलाकर जांच पड़ताल कर कर के दौरान मृतिका का सोसाइट नोट मिला जिसमे उल्लेख था कि डाक्टर मुकेश मुझसे शादी करना नही चाहती इस लिए आत्म हत्या कर रही है जिसकी जिम्मेदा मैं स्वयं हूं। बहरहाल पंचनामा के बाद शव विच्छेदन क्रिया के लिए दिया गया मृतिका स्टाप नर्स की ड्यूटी दोपहर 2 बजे थी ।दो पहर दो बजे से पूर्व ही अपनी लीला समाप्त कर ली ।पुलिस आत्म हत्या के सही कारणों की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47