Advertisement

21 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर ली गई प्राचार्यों की सेवाएं

रायपुर : 21 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर ली गई प्राचार्यों की सेवाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में प्राचार्य पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 21 कर्मचारियों की सेवाएं संबंधित विद्यालय के संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपी हैं। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने हाल ही में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्राचार्य और शिक्षकों के पदोें की पूर्ति शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए थे।
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा आज महानदी भवन नवा रायपुर से जारी आदेशानुसार जिन अधिकारियों-कमचाारियों की सेवाएं संबंधित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सौंपी है। इनमें सर्वश्री सी. एल. साहू प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल रानीतरई जिला दुर्ग को यथावत, राकेश बहादुर सिंग प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव को यथावत, श्रीधर दास प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल दुर्गूकोन्दल जिला कांकेर को यथावत, शिवलाल शर्मा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसौरा जिला कोण्डागांव से स्वामी आत्मानंद स्कूल कोण्डागांव, जे. शंकर प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल ननसिया जिला रायगढ़ को स्वामी आत्मानंद स्कूल जामगांव-एम जिला दुर्ग, मनेश कुमार सिंग व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमा जिला धमतरी को स्वामी आत्मानंद स्कूल कुरूद जिला धमतरी, मायाधर प्रधान व्याख्याता स्वामी आत्मानंद स्कूल पिथौरा जिला महासमुन्द को यथावत, गिरीश चंद्र बेहरा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवभोग जिला गरियाबंद को स्वामी आत्मानंद स्कूल देवभोग जिला गरियाबंद, केशव प्रसाद देवांगन व्याख्याता एलबी स्वामी आत्मानंद स्कूल भाटापारा जिला बलौदाबाजार को यथावत, आशीष कुमार शर्मा व्याख्याता एलबी स्वामी आत्मानंद स्कूल सिमगा जिला बलौदाबाजार को यथावत रखा गया है।
इसी प्रकार सुश्री सुजाता बेहल व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामता विकासखण्ड सिमगा जिला बलौदाबाजार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुंरा जिला रायपुर, प्रीशी एक्का व्याख्याता स्वामी आत्मानंद स्कूल कुआकोण्डा जिला दंतेवाड़ा को यथावत, मनोज कुमार सोनकल्हारी व्याख्यता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौराभाटा जिला राजनांदगांव को स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगरगांव जिला राजनांदगांव, वाय श्रीनिवास राव व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जादुटोला जिला राजनांदगांव को स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव, डोन सिंग वर्मा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सम्बलपुर जिला बेमेतरा से स्वामी आत्मानंद स्कूल अभनपुर जिला रायपुर, नीलम कौर प्रभारी प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल अर्जुन्दा जिला बालोद को यथावत, त्रिलोक सिंह व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरेली जिला कोरबा से स्वामी आत्मानंद स्कूल करतला जिला कोरबा, गीता सिंह व्याख्याता स्वामी आत्मानंद स्कूल अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा को यथावत, अनिल कुमार शर्मा व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल डोंगरी जिला जांजगीर-चांपा को स्वामी आत्मानंद स्कूल बलौदा जिला जांजगीर-चांपा, हेमचरण पटेल व्याख्याता एबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुर जिला सरगुजा को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डभरा जिला जांजगीर-चांपा और रामाश्रय शर्मा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया की सेवाएं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया को प्राचार्य पद पर पदस्थ करने के लिए सौंपी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47