Advertisement

अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए एक्टिंग के गुर सीखने का सुनहरा मौका, भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान नई दिल्ली देगी टे्रनिंग

रायगढ़ : अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए एक्टिंग के गुर सीखने का सुनहरा मौका, भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान नई दिल्ली देगी टे्रनिंग

18 से 27 अप्रैल तक ऑनलाईन मोड में होगा 10 दिवसीय एक्ंिटग कोर्स

13 अप्रैल तक करना होगा आवेदन जमा

कलेक्टर भीम सिंह के अभिनव पहल एवं सीईओ डॉ.रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिले में रहने वाले अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग की प्रतिभागियों के लिए विश्व प्रसिद्ध संस्थान भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, नई दिल्ली द्वारा मुफ्त में फिल्म आधारित कौशल पाठ्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन मोड में 10 दिवसीय एक्टिंग कोर्स आगामी 18 से 27 अप्रैल 2022 तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए जो भी अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी स्कूलों एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी उपरोक्त 10 दिवसीय ऑनलाइन कोर्स करना चाहते हैं वे अपना आवेदन सामान्य पेपर पर लिख कर अपने विकास खंड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी या स्वयं के स्कूल एवं महाविद्यालय के प्राचार्य के पास जमा कर सकते हैं साथ ही अगर वे चाहें तो अपना आवेदन सीधे जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, कलेक्ट्रेट परिसर, रायगढ़ में प्रभारी श्री भुवनेश्वर पटेल के पास सीधे जमा कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रशिक्षण संबंधी अन्य कोई विस्तृत जानकारी प्राप्त करना हो तो प्रभारी श्री भुनेश्वर पटेल के मोबाइल नंबर 70000-81311 में संपर्क कर सकते है। उपरोक्त प्रशिक्षण के लिए 40 सीट निर्धारित है, प्रतिभागियों को आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम, अध्ययनरत संस्था, घर का पूरा पता एवं मोबाइल नंबर लिखना आवश्यक होगा। आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र सलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन पत्र दिनांक 13 अप्रैल 2022 तक जमा किए जा सकते हैं। इसमें बालक एवं बालिका दोनों आवेदन करने हेतु पात्र हैं। प्रशिक्षण के दौरान दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, रात्रि का भोजन एवं आवास की व्यवस्था स्वयं को करनी होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47