Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर : चैत्रमहापर्व, भीमराव अम्बेडकर जयंती, गुडफ्राईडे, ईद-उल-फितर पर्व को

उत्तर बस्तर कांकेर : चैत्रमहापर्व, भीमराव अम्बेडकर जयंती, गुडफ्राईडे, ईद-उल-फितर पर्व को

चैत्रमहापर्व, भीमराव अम्बेडकर जयंती, गुडफ्राईडे, ईद-उल-फितर पर्व को शांति पूर्वक ढ़ंग से मनाने के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा की विशेष उपस्थिति में शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आहुत की गई, जिसमें नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिलेवासियों को चैत्रमहापर्व, भीमराव अम्बेडकर जयंती, गुडफ्राईडे, ईद-उल-फितर पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पर्व को शांति एवं सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किये हैं। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पानी की व्यवस्था, सुनिश्तिच करने के लिए नगर पालिका अधिकारी तथा यातायात बाधित न हो इसके लिए यातायात प्रभारी को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने समाज प्रमुखों से कहा कि चैत्रमहापर्व, भीमराव अम्बेडकर जयंती, गुडफ्राईडे, ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपर्ण ढंग मनाने के साथ बाईक रैली के दौरान किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लेकर न चले और यातायात बाधित नहीं करते हुए सुरक्षात्मक ढंग से चलने की अपील किये हैं। उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी घटना हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी जावे।

बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष मकबुल खान, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामचरण कोर्राम, पूर्व सांसद सोहन पोटाई, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह ठाकुर, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दिलीप खटवानी, अनूप शर्मा, गोडवाना समाज के अध्यक्ष सुमेरसिंह नाग, भरत मटियारा, गफ्फार मेमन, सुनील गोस्वामी, अजय पप्पू मोटवानी, सामेश सोनी, राजकुमार फब्यानी, मोहन सेनापति, राजेश भास्कर, बिरबल गणपाले, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, एसडीएम डॉ कल्पना ध्रुव, सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, समाजिक पदाधिकारी तथा पत्रकारगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57