Advertisement

कवर्धा : आयुष कायाकल्प योजना प्रारंभ करने में छत्तीसगढ़ पहला राज्य

कवर्धा : आयुष कायाकल्प योजना प्रारंभ करने में छत्तीसगढ़ पहला राज्य

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

स्वास्थ्य विभाग की भांति ही आयुष विभाग की संस्थाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ने देश मे सबसे पहले आयुष कायाकल्प योजना को प्रारंभ किया। शुक्रवार को आयुष संचालक के निर्देश पर स्टेट हेल्थ रिसोर्स सेंटर रायपुर द्वारा जगदम्बा पैलेस कवर्धा में जिले के सभी चिकित्सकों एवं आयुर्वेद फार्मासिस्टों को इस योजना का प्रशिक्षण दिया गया। योजना क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक में पदस्थ चिकित्सकों को उनके ब्लॉक के सभी औषधालयों के उन्नयन की जिम्मेदारी दी गयी है। जिसे उन्हें 1 माह के अंदर क्रियाशील करना है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ लीना तिवारी के मार्गदर्शन में जिला के मास्टर प्रशिक्षक डॉ निर्मला पटेल एवं डॉ कमलेश वर्मा ने इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान किया। डॉ सुदेश तिवारी, डॉ नीलम गायकवाड़, डॉ हर्षिता चंद्रवंशी, डॉ संगीता चौहान, डॉ मेनका देशमुख, डॉ गिरीश साहू , डॉ ममता ठाकुर तथा जिले के फार्मासिस्ट विद्या सिंह, चुनकेश्वर मरकाम, दीपिका साहू, काजल साहू, दुर्गा प्रसाद मरावी, सफेद सिंह पैकरा, यशवंत साहू, राजकुमार साहू, चैतराम टंडन, राजकुमार सोनी, घनश्याम पटेल, गंगा बाई ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57