Advertisement

बलौदाबाजार : सांवरा बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

बलौदाबाजार : सांवरा बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बलौदाबाजार टीम द्वारा जिला मुख्यालय से लगे हुए सांवरा बस्ती में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बस्ती के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के अतिरिक्त उनके शुगर, रक्तचाप, मलेरिया,गर्भ,बीपी,फाइलेरिया जैसी स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही एनीमिया मुक्त भारत के सुपोषण अभियान अंतर्गत हीमोग्लोबिन की भी जांच की गई एवं विटामिन ए सिरप का वितरण किया गया। सांवरा बस्ती में जिला कलेक्टर द्वारा समय-समय पर वहां वहां के निवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण करते रहने के निर्देश स्वास्थ विभाग को दिए हैं इससे पूर्व भी कोविड टीकाकरण हेतु यहां टीम भेजी गई थी। इस स्वास्थ्य परीक्षण में स्वास्थ्य विभाग से अविनाश केसरवानी,दीपिका बंजारे ,रोहित वर्मा ,योगेश्वर यदु पंचायत विभाग से उत्तम कुमार टंडन जबकि महिला एवं बाल विकास से गिरिजा वर्मा,शेंबती देवांगन,पूर्णिमा ध्रुव उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57