Advertisement

मुख्यमंत्री ने किया ‘आइना ए छत्तीसगढ़’ पुस्तक का विमोचन

रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया ‘आइना ए छत्तीसगढ़’ पुस्तक का विमोचन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडेय की पुस्तक ‘आइना ए छत्तीसगढ़‘ का विमोचन किया। पांडेय ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘आइना ए छत्तीसगढ़‘ नाम से उनका कॉलम नियमित रूप से प्रकाशित होता रहा है, जिनमें से चुनिंदा कॉलमों को अब किताब के रूप में संकलित किया गया है। इन कॉलमों में छत्तीसगढ़ का इतिहास, संस्कृति, पुरातत्व, सामाजिक घटनाक्रमों सहित छत्तीसगढ़ की दिनों दिन बदलती राजनीति, नौकरशाही सहित सम-सामयिक मुद्दों का समावेश किया गया है। यह उनकी पांचवी पुस्तक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंकर पांडेय को ‘आइना ए छत्तीसगढ़‘ पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुश्री प्रियंका कौशल, विशाल यादव, दीपक मिश्रा, सुश्री स्नेहा पांडेय और अंश द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47