Advertisement

बल नहीं विवेक की विजय

बल नहीं विवेक की विजय
सकरा गहरा कुंआ से भरी भरकम गाय को निकालने में हुए सब नाकाम तब आकाश सिन्हा की सूझ बूझ आई काम
गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -जब लोगो की तरकीब व मेहनत काम नहीं आई तब नगर पंचायत का युवा की सूझ बूझ से गहरे एवं सकरी कुआं से भारी भरकम गाय को बाहर निकालने में सफलता मिली ।
इस संबंध में जानकारी के अनुसार चोपड़ा कॉलोनी निवासी दयाराम यादव का भरी भरकम विशाल गाय रस्सी तोड़ कर गहरे व सकता कुआं में जा गिरी ।सुबह केजरी से गाय को बाहर निकालने के लिए कॉलोनी के सभी लोगों ने अपने अपने स्तर से प्रयास किया। चारों तरफ से घिरा कुआं में किसी का कोई जुगाड़ नहीं बन रहा था ।तब जाकर नगर पंचायत का युवा कर्मचारी आकाश सोनी ट्रैक्टर से निकालने का निर्णय लिया और कामयाब रहा। कुआं के पास बहुत मुश्किल से ट्रैक्टर ले जाकर भारी भरकम जर्सी गाय को मोटी रस्सी से बांधकर बाहर निकाला गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली इस कार्य में नगर पंचायत के कर्मचारी परमेश्वर दास ,आकाश सिन्हा ,विकेश टोप्पो सहित कॉलोनी के युवाओं का मुख्य योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47