Ambikapur News : धैर्य धर करें कार्य, गोबर दिखाएगी लक्ष्मी के द्वार- कलेक्टर…………….

धैर्य धर करें कार्य, गोबर दिखाएगी लक्ष्मी के द्वार- कलेक्टर…………….

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// गोठानों के सघन निरीक्षण के तीसरे दिन बुधवार को कलेक्टर संजीव कुमार झा लखनपुर जनपद के लटोरी और जमगला गोठान का निरीक्षण किया। लगातार तीन दिन में उन्होंने 7 गोठानां का निरीक्षण किया है। लटोरी और जमगला के गोठान में समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि गोठान में बड़े धैर्य पूर्वक काम करेंगे तो गोबर से बनने वाले उत्पाद बड़ी आय का जरिया बनेगा और यही गोबर लक्ष्मी के द्वार तक ले जाएगी।

कलेक्टर ने समूह की महिलाआें को गोठान में आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित करने के लिए  रुचि बताने कहा। महिलाओ ने चप्पल, झाड़ू, वाइपर, कागज के थैले निर्माण ईकाई स्थापित करने की मंशा जाहिर की। इसके साथ ही लेयर बर्ड, मुर्गी पालन, बटेर पालन करने की भी इच्छा जताई। कलेक्टर ने अधिकारियों को इन तमाम गतिविधियों को संचालित करने आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने केनिर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं को सब्जी की खेती पूरे साल भर करने की समझाइश दी। गोठान में सिंचाई की व्यवस्था के लिए बोर खनन कर सोलर पैनल लगाने तथा ड्रिप लगाने के भी निर्देश दिए। जमगला गोठान में रास्ता की समस्या पर उन्होंने सरपंच सचिब को गंब में बैठक कर लोगो से जमीन देने के लिए राजी करने कहा।बताया गया कि वर्मी खाद बेचकर लटोरी गोठान में समूह की महिलाओं ने 48 हजार  तथा जमगला में 36 हजार रुपये कमाया। इसके साथ ही आलू और भाजी की भी विक्रय किया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रिंटिंग प्रेस का अवलोकन-

कलेक्टर ने लटोरी में बिहान के माध्यम से राधिका स्व. सहायता समूह द्वारा संचालित प्रिंटिंग प्रेस इकाई का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं की मांग पर फ्लेक्स मशीन, प्रिंटिंग मशीन और कटर के लिए राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महामाया स्व सहायता समूह के द्वार गोदना पेंटिंग से साड़ी और रुमाल निर्माण का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा निर्मित रुमाल और फाइल गार्ड भी खरीदा। लटोरी में एक अन्य समूह की महिलाये हैंड -मेड मासाला का भी  उत्पादन कर रही है। कलेक्टर ने सभी उत्पादों के लिए बेहतर मार्केटिंग की प्लानिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अनिकेत साहू, तहसीलदार सुभाष शुक्ला, जनपद सीईओ अजय सिंह सहित सरपंच, सचिव, कृषि एव उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।