छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री 14 अप्रैल को रायपुर-दुर्ग के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री 14 अप्रैल को रायपुर-दुर्ग के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 14 अप्रैल को रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे रायपुर में डॉ. अम्बेडकर चौक में आयोजित अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री 14 अप्रैल को पूर्वान्ह 11.45 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से रवाना होंगे और 11.50 बजे डॉ. अम्बेडकर चौक पहुंचेंगे जहां पर डॉ. अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा दुर्ग जिले के तहसील पाटन के ग्राम देवादा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम देवादा पहुंचेंगे जहां पर स्व. रामेश्वर प्रसाद वर्मा स्मृति सभा स्थल में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 2.20 बजे ग्राम देवादा से रवाना होंगे और 2.40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रात 8.20 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से रवाना होंगे और रात्रि 8.30 बजे दादाबाड़ी एमजी रोड रायपुर पहुंचेंगे जहां पर भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!