Advertisement

आकांक्षी जिला के सूचकांको में प्रगति की किया गया समीक्षा

उत्तर बस्तर कांकेर : आकांक्षी जिला के सूचकांको में प्रगति की किया गया समीक्षा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अपर कलेक्टर एस.पी वैद्य एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आकांक्षी जिला के सूचकांकों मे प्रगति की समीक्षा किया तथा बेहतर कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। स्वास्थ्य सुविधाओ एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधोसंरचना निर्माण तथा कर्मचारियों की भर्ती, पेयजल, प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में प्रगति, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सुविधाएं, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों का उपचार, कौशल उन्नयन, आजीविका मिशन इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर गौरीशंकर नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एसएल मरकाम एवं महेन्द्र कश्यप, प्रधानमंत्री सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता मनोज रात्रे तथा संतोष ठाकुर, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बिरबल साहू, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.एस. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57