Advertisement

मैनपुर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, कब्जे से दो अलग -अलग पिटठु से 16 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त।

मैनपुर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, कब्जे से दो अलग -अलग पिटठु से 16 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त l

गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंद राठौर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर रूपेश डाण्डे के नेतृत्व मे क्षेत्र मे लगातार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के दिशा- निर्देश प्राप्त होने पर आज दिनांक 17 फरवरी बुधवार को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि देवभोग से आने वाली बस मां शारदा ट्रेवल्स मे दो अलग-अलग व्यक्ति अपने पास पिटठु बैग रखे है जो रायपुर कि ओर जा रहे है। बोलचाल में इस क्षेत्र के व्यक्ति नहीं लग रहे हैं कि मैनपुर मुख्य मार्ग सिन्हा भवन के पास बस का रूकवाया गया। बस में चड़कर देखने पर मुखबीर के बताये गये हुलिया के दो व्यक्ति बस में बैठे मिले। जिनसे पुछताछ करने पर अपने पास रखे काला रंग के पिटठु बैग रखा व्यक्ति अपना नाम शाहिब मेहर उर्फ वशिष्ठ पिता रामचन्द्र मेहर उम्र 27 साल निवासी बलदियामाल थाना जुनागड़ जिला कालाहाण्डी तथा दुसरा काला पिला रंग का पिटठु बैग रखा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

व्यक्ति अपना नाम धनंजय मेहर पिता रश्कि मेहर उम्र 27 साल निवासी बलदियामाल थाना जुनागड़ जिला कालाहाण्डी बताया। दोनों ही पिटठु बैग को खोलकर देखने पर भुरे रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ गांजा होने पर धारा 91 जा0फौ0 के तहत वैध कागजात प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया। कोई भी कागजात नहीं होना बताने पर एवं आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने पर एवं मादक पदार्थ तस्करी कि धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पायें जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 16/2021 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण अजमानतीय होने से 15 दिवस के न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है ।

उक्त कार्यवाही में विवेचना अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रूपेश डाण्डे, सहयोगी थाना प्रभारी थाना मैनपुर निरीक्षक सत्येद्र सिंह श्याम ,सउनि यदुराज ठाकुर , प्रधान आरक्षक विनोद नरेटी ,आर दसरू नेताम ,कपुरचंद नेताम, दीपक साहु ,सैनिक पुरषोत्तम डहाटे की सराहनीय भूमिका रही।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47