Advertisement

विकासखण्डों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन 19 से 24 अप्रैल तक

उत्तर बस्तर कांकेर : विकासखण्डों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन 19 से 24 अप्रैल तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिले के सभी विकासखण्डों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा, जिसमें डिजिटल स्वास्थ्य आई.डी. निर्माण, गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग, आयुष्मान भारत कार्ड जारी करना, जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा, बुनियादी स्वास्थ्य सेवायें, टेलीकंस्ल्टेशन और रेफरल, योग, ध्यान जैसी स्वास्थ्य गतिविधियां स्वास्थ्य मेला में किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ एवं नरहरपुर में 19 अप्रैल मंगलवार को, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनेलीकन्हार एवं एमसीएच विंग पखांजूर में 20 अप्रैल बुधवार को, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा में 21 अप्रैल गुरूवार को तथा कोयलीबेड़ा बाजार स्थल एवं दुर्गूकोंदल के बाजार स्थल में 22 अप्रैल शुक्रवार को और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में 24 अप्रैल रविवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा। विकासखण्डों में आयोजित स्वास्थ्य मेला में जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज कांकेर के विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा अपनी सेवायें दी जायेंगी एवं मरीजों का उपचार किया जायेगा। स्वास्थ्य मेला प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित किया जायेगा, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57