पटवारी परीक्षा के सफल संचालन हेतु अधिकारी नियुक्त

बलरामपुर : पटवारी परीक्षा के सफल संचालन हेतु अधिकारी नियुक्त

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का आयोजन 24 अप्रैल 2022 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से 01.15 बजे तक किया जायेगा। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों हेतु उड़नदस्ता टीम गठन कर पर्यवेक्षक कार्य हेतु आदेशित किया गया है। जिसमें जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रामप्रकाश जायसवाल को दल प्रभारी, सहायक परियोजना अधिकारी मनोहरलाल जायसवाल व सहायक संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो को सदस्य नियुक्त किया गया है।
पटवारी परीक्षा के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को आब्जर्वर एवं केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष प्रोफेसर नन्द किशोर सिंह, आब्जर्वर उप संचालक कृषि प्रदीप कुमार एक्का, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष विमल दुबे, आब्जर्वर ए.एस.ओ जिला कार्यालय लगन राम पैंकरा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष सुनिल कुमार, आब्जर्वर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग अमर सिंह, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष पवन कुमार यादव, आब्जर्वर ए.पी.सी. शिक्षा विभाग आनन्द प्रकाश गुप्ता, संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीडीह के लिए केन्द्राध्यक्ष जेम्स कुजूर, आब्जर्वर जिला रोजगार अधिकारी दिवाकर लाल टांडिया, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा, आब्जर्वर सहायक संचालक मछली राजेन्द्र सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष श्रीमती फूलमनी एक्का, आब्जर्वर सहायक संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.बी.पी.सतनामी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज के लिए केन्द्राध्यक्ष सुनिल कुमार मिंज, आब्जर्वर सहायक संचालक कृषि एन.एस.भगत एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज के लिए केन्द्राध्यक्ष बागर साय, आब्जर्वर परियोजना अधिकारी साक्षर भारत ओम प्रकाश गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए सहायक नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. ओमप्रकाश साहू मोबाईल नम्बर +91-91311-74609, +91-99267-29958 को नियुक्त किया गया है।