ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भाजपा के कोर ग्रुप में बड़े बदलाव के संकेत, जल्द हो सकती है घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के बाद अब संगठन के इस ग्रुप में बड़े बदलाव के संकेत हैं। कम से कम तीन नए सदस्य इस समूह में शामिल हो सकते हैं और कुछ को संगठन से बाहर किया जा सकता है।पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप में बदलाव को लेकर हाईकमान ने भी सहमति दे दी है। कोर ग्रुप में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, कोषाध्यक्ष नंदन जैन को लिया जा सकता है, बल्कि कुछ पुराने नेताओं को बाहर किया जा सकता है। इस ग्रुप से पूर्व भाजपा के अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को भी बाहर किया जा सकता है। हालांकि जिन नेताओं को बाहर किया जाएगा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठित घोषणा पत्र समिति में जगह दी जाएगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला और विधानसभा प्रभारियों के परफार्मेंस की समीक्षा आज

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने जिला प्रभारी, सह प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में इन प्रभारियों के कामकाजों की समीक्षा की जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन की समीक्षा बैठक के बाद अब प्रदेश स्तर के नेताओं ने भी समीक्षा करनी शुरू कर दी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!