Advertisement

Ambikapur News : पटवारी चयन परीक्षा 24 अप्रैल को………….

पटवारी चयन परीक्षा 24 अप्रैल को………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 24 अप्रैल 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक पटवारी चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अम्बिकापुर नगर में इस परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम के कार्यपालन अधिकारी एस.तिग्गा, शासकीय राजमेहिनी देवी कन्या स्नानकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व्ही.के.पटोरिया, शासकीय पॉलीटेकनिक अम्बिकापुर हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग के अनुसंधान अधिकारी डी.पी.नागेश, शासकीय बहुउद्देशीय उ.मा.विद्यालय अम्बिकापुर हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता विपिन राज मिंज,शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय अम्बिकापुर हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक जयप्रकाश रात्रे, शासकीय नगर पालिक निगम उ.मा.विद्यालय अम्बिकापुर हेतु जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी लव कुमार त्रिपाठी, शासकीय उ.मा. विद्यालय पुलिस लाईन हेतु श्रम विभाग के औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के सहायक संचालक बहादुर सिंह, शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय मणीपुर वार्ड हेतु आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त जे.आर. नागवंशी,

शासकीय उ.मा. विद्यालय गांधीनगर हेतु उप संचालक कृषि एम.आर.भगत, उर्सुलाईन कन्या उ.मा.विद्यालय हेतु उद्यान विभाग के उप संचालक कैलाश पैकरा हॉलीक्रास वूमेन्स कॉलेज हेतु लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी शांति लाल टोप्पो, हॉलीक्रास कान्वेन्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हेतु लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी जी.व्ही.के. खाखा, हॉलीक्रास कान्वेन्ट उ.मा.विद्यालय हेतु जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अनिल खलखो, कार्मेल स्कूल नमना कला हेतु समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.के.राय, सांई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा हेतु लोक निर्माण विभाग (सेतू संभाग) के कार्यपालन अभियंता एस.के.महापात्रा, सरस्वती महाविद्यालय सुभाषनगर हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रदीप खलखो, विवेकानन्द विद्यानिकेतन उ.मा.विद्यालय हेतु मछली पालन विभाग के उप संचालक ए.के.महेश्वर, सरस्वती शिशुमंदिर उ.मा.विद्यालय हेतु शिक्षा विभाग के सहायक संचालक रीता सिन्हा, मॉन्टफोर्ट स्कूल सरगंवा हेतु पर्यावरण संरक्षण मण्डल  के पर्यावरण अधिकारी व्ही.के.रवाडे,साई बाबा स्कूल हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अब्दुल शाकिर, अम्बिका मिशन उ.मा.विद्यालय बिरनीबेड़ा हेतु रेशम विभाग के उप संचालक आर.आर गहलोत,संत हरकेवल विद्यापीठ,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हेतु सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्वयक रविशंकर तिवारी, नेहरू विद्या मंदिर उ.मा.विद्यालय नमनाकला हेतु नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के सहायक संचालक एन.एस. ठकुर, सेन्ट जोन्स उ.मा. विद्यालय नावापारा हेतु श्रम विभाग के श्रमपदाधिकारी जी.डी. प्रसाद, सनराईस उ.मा. विद्यालय चांदनी चौक हेतु पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता चार्ल्स रोशन एक्का, दशमेश पब्लिक स्कूल हेतु पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता यतिन्द्र शुक्ला, आर.एम.डी. कृषि महाविद्यालय अजिरमा हेतु सर्व शिक्षा अभियान के मिशन समन्वयक संजय सिंह, के.आर. टेक्निकल कॉलेज हेतु खनिज अधिकारी किशोर कुमार गलघोटे, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल हेतु लोेक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व्ही.एस.वेदिया,शासकीय उ.मा. विद्यालय केदारपुर हेतु जिला विपणन अधिकारी आर.पी.पाण्डेय, सिद्धार्थ उ.मा.विद्यालय हेतु खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, शासकीय उ.मा.विद्यालय सरगवां हेतु क्रेडा विभाग के कार्यपालन अभियंता जे.आर. शेडे, प्रेरणा औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था सुभाषनगर हेतु सहायक परियोजना अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, एवं शासकीय विज्ञान महाविद्यालय केशवपुर हेतु सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं एस.के.पैकरा की ड्यूटी लगाई गई है।

पटवारी चयन परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र अम्बिका मिशन उ.मा.विद्यालय बिरनीबेड़ा हेतु लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी धु्रव मौर्य, दशमेश पब्लिक स्कूल हेतु शिक्षा विभाग सहायक परियोजना अधिकारी भरत अग्रवाल एवं के.आर. टेक्निकल कॉलेज हेतु सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा को जिम्मेदारी दी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47