सूरजपुर : ठेला पर समान विक्रय की अनुमति तो मिली पर सामान आएगा कहां से कोई गाइडलाइन नहीं व्यापारी उहापोह में।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

प्रदेश खबर- सूरजपुर में बढ़ते संक्रमण की कड़ी तोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर रणवीर शर्मा ने गत 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लगे लॉकडाउन को बढ़ाकर आगामी 26 अप्रैल तक कर दिया है। इस बीच लोगों को परेशानियां दूर करने के उद्देश्य से ठेला पर साग- सब्जियां व अन्य सामान आपूर्ति के लिए प्रातः 6 से दोपहर 12 बजे तक की अनुमति दी है परंतु इन ठेला वालों को सामान कहां से मिलेगा इसका कोई गाइडलाइन नहीं दिया गया है ।जिससे व्यापारी वह असमंजस की स्थिति में है ।ठेला एवं अन्य छोटे कारोबारियों का कहना है कि जिला प्रशासन ने भले ही ठेलों में किराना एवं सब्जी सामान बेचने की अनुमति दी है, लेकिन यहां सामान कहां से आएगा तय नहीं है । थोक किराना बाजार को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में कारोबारी किराना का सामान कहां से लाएंगे ।दिशा निर्देश में तय नहीं है। अफसरों ने इसका सिस्टम तक नहीं बनाया है। ठेले में बेचने वाले किराना कहां से लाकर बेचेंगे इसे लेकर कोई दिशा-निर्देश भी जारी नहीं किए गए हैं। इसे लेकर कई कारोबारियों ने कई तरह के सवाल भी खड़े किए हैं। सूरजपुर जिले में किराना सामान ठेले में रखकर बेचने के लिए आदेशित किया गया है लेकिन सामान कहां से आएगा, कौन लाएगा, कैसे बेचेगा और लोगों तक कैसे प्राप्त होगा इसका कोई दिशा-निर्देश नहीं है इन व्यापारियों ने जिला प्रशासन को सुझाव दिया है कि किराना दुकान एवं थोक सब्जी विक्रेताओं को होम डिलीवरी करने के लिए आदेशित किया जाता तो समस्या का निदान हो जाता।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]