Advertisement

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जं. विकासखंड बोड़ला में चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

कवर्धा : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जं. विकासखंड बोड़ला में चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कबीरधाम जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जं. में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए कार्यालय आयुक्त, पदेन सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति अटलनगर रायपुर के पत्र में दिए निर्देशानुसार प्रवेश परीक्षा जिला मुख्यालय में 3 अप्रैल रविवार को प्रातः 10ः30 बजे से 12ः30 तक परीक्षा केन्द्र स्वामी करपात्री जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा संपन्न हुआ। जिसमें 387 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। जिसके संबधं में कार्यालयीन पत्र के माध्यम से परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर दावा आपत्ती मंगाई गई थी। दावा आपत्ती निराकरण पश्चात आयोजित प्रवेश परीक्षा के अंतिम मेरिट के आधार पर कक्षा छठवीं के लिए उपलब्ध 60 सीट हेतु चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल विकासखंड बोड़ला के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा छठवीं में चयनित विद्यार्थियों को 30 अप्रैल 2022 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगावं जंगल में उपस्थित होकर प्रवेश संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराना अनिवार्य होगा। प्रवेश के समय विद्यार्थी को कक्षा पांचवी की अंकसूची, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जनजाति का स्थाई जाति प्रमाण पत्र, जिला चिकित्सालय बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रवेश के 15 दिन के अंदर उपलब्ध कराना, आधार कार्ड की छायाप्रति संबंधी सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं सत्यापित प्रति लाना अनिवार्य होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47