Advertisement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पार्षद भावना सिंह भड़की

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पार्षद भावना सिंह भड़की

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

गोपाल सिंह विद्रोही कहा देश के नौनिहालों से लापरवाही बर्दाश्त नहीं विश्रामपुर-नगर पंचायत बिश्रामपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति दयनीय।किसी केंद्र में बच्चे नहीं होते तो कुछ केंद्र घरों से संचालित हो रहे है। आंगनवाड़ी बड़ी कार्यकर्ताओं पर भड़की पार्षद।
जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति का जायजा नगर पंचायत के महिला पार्षद व बिश्रामपुर महिला,शिक्षा एवं बाल कल्याण प्रभारी भावना सिंह नेताम द्वारा लिया गया । जहां कई आंगनबाड़ी केंद्र समयावधि से पहले ही बंद मिले ।जिसे देखते हुए।
आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई और सभी को 2 घंटे इंतजार करा कर भावना सिंह नेताम ने सभी से पुछा कैसा अनुभव रहा इंतजार ‌का? सभी को समझाया कि जब आप सभी अपने कार्य में लापरवाही करते है और मैं आंगनबाड़ी केंद्रों के बाहर आप सभी का इंतजार करती थी या हितग्राही आपका इंतजार करते हैं उनका भी यही अनुभव होता है जैसा आप कर रही है।। आज के बाद यह मनमानी किसी भी आंगनवाड़ी केन्द्र में बर्दाश्त नहीं की जाएगी समय से आंगनबाड़ी केंद्र खुलने चाहिए और बंद होने चाहिए। यदि कोई समस्या है तो हमें अवगत कराए ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा आप सभी बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अदा करे। आप हमारे देश के भविष्य कि बुनियाद को अपने शिक्षा दिक्षा से संवारते हैं इसमें लापरवाही नहीं । एक वर्ष से पांच वर्षों के बच्चों में सिखने कि छमता सर्वाधिक होती है । उनके भविष्य को दिशा यह प्रारंभिक मिलने वाली शिक्षा और संस्कार ही देती है ।इस वजह से आप सभी ईमानदारी से कार्य करें।जो भी समस्या होगी आप सभी मुझे अवगत करावे मैं हर संभव सहयोग करूंगी । भावना ने कहा यदि आप सभी ईमानदारी से कार्य करेंगी तो मैं आपके साथ हूं परन्तु लापरवाही , मनमानी से कार्य चलता रहा तो सख्त कार्रवाई करने से भी पिछे नहीं रहुंगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05