Advertisement

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

कवर्धा : चार विपत्तिग्रस्त परिवार को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पंडरिया द्वारा चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को 1 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृत दी गई है। इसके तहत तहसील पंडरिया के ग्राम लखनपुर निवासी देवसिंह की टोयटा कार वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मारने से सड़क दुर्घटना में मौके स्थल पर ही मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त नरेन्द्र कुमार को, ग्राम रमतला निवासी भव्यांश की हाईवा वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मारने से सड़क दुर्घटना में मौके स्थल पर ही मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री जितेन्द्र साहू को, बोड़ला तहसील के ग्राम खरिया निवासी दिलीप पात्रे की ग्राम दशरंगपुर गुड़ फैक्ट्री के पास विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मारने से सड़क दुर्घटना में मौके स्थल पर ही मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती सुष्मिता को और मुंगेली जिला के फास्टरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम तवरपुर निवासी गोवर्धन बघेल कुण्डा से अपने घर वासप जाते हुए लोखान मोड़ के आगे ग्राम ओड़ा डबरी में रोड़ किनारे खड़े बैलगाड़ी से टकरा जाने से ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री सालिकराम बघेल को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत दी गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57