Advertisement

सूरजपुर : सोशल मीडिया पर शासन को कोसने वाले संक्रमित युवा ही घूम घूम कर नगर में संक्रमण फैला रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शासन को कोसने वाले संक्रमित युवा ही घूम घूम कर नगर में संक्रमण फैला रहे हैं
प्रदेश खबर – कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन एवं जागरूक नागरिकों द्वारा लोगों से अपने घरों में रहने, समाजिक दूरी बनाने, मास्क लगाने ,हाथों को सेनीटाइज करने करने जैसे अपील की जा रही है तो वही कोविड-19 को लेकर शासन पर उंगलियां उठाने वाले करोना संक्रमित युवकों द्वारा नगर के विभिन्न हिस्सों में खुलेआम घूम घूम कर संक्रमण फैला रहे है जिससे आम लोगों में दहशत है।
जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार धनश्री के सामने एक ही परिवार के सभी लोग संक्रमित हैं परंतु इस परिवार का एक युवक स्कूटी से पूरे नगर में भ्रमण कर रहा है ।इसी प्रकार ग्राम नगर से सटे ग्राम कुंजनगर ईट भट्ठा के पास एक युव बाहर से आकर संक्रमित है जो बाइक से दिन भर नगर भ्रमण करते रहता है तो इसी तरह कालोनियों के जीएमयू कॉलोनी,वन बी कलोनी में भी संक्रमित घर में करने वाली नौकरानी एक घर से दूसरे घर काम करने घूमती रहती है। इस तरह संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन के ऊपर थोपने वाले और अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने वाले युवक ही नगर में संक्रमण फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है ।
*कालोनियों के दुकानदार धारा 144 व लॉकडाउन का धता बताकर अब अपनी दुकानों का शटर उठाकर खुलेआम सामान बेच रहे हैं जिसे रोकने टोकने वाला कोई नहीं है।
*वैक्सिन लगाने के बाद भी समाजिक दूरी जरूरी -डॉक्टर सिंह*
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 45 वर्ष से ऊपर उम्र वाले लोगों ने वैक्सिंग का टीकाआज भी लगवाया जिसे समझाते हुए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह ने बताया कि वैक्सिंग लगाने के पश्चात भी समाजिक दूरी बनाए रखना अति आवश्यक है। डॉ सिंह ने कहां कि वैक्सीन लेने के बाद कम से कम 14से 15 दिन मास्क व सामाजिक दूरी अनिवार्य रूप से बनाएं रखना चाहिए कोवीड टीका लगाकर अति उत्साह में सामाजिक दूरी को मत तोड़े।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47