गौठान से मिली स्वावलंबन की राह : अण्डा उत्पादन से हुई 8 माह में लगभग ढाई लाख रूपए की आय

रायपुर : गौठान से मिली स्वावलंबन की राह : अण्डा उत्पादन से हुई 8 माह में लगभग ढाई लाख रूपए की आय

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

में अंडा उत्पादन इकाई का अवलोकन किया

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बटवाही गौठान में अंडा उत्पादन इकाई का अवलोकन किया। इस गौठान से महिला समूहों को स्वावलंबन की राह मिल रही है। यहां कि महिलाओं द्वारा अण्डा उत्पादन से मात्र 8 माह में ही लगभग ढाई लाख रूपए की आय प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री को अंडा उत्पादन कर रही महिलाओं ने बताया कि वे सितम्बर 2021 से अंडा उत्पादन कर रही है। अब तक 41 हजार अंडों का विक्रय कर चुकी है, जिससे उन्हें 2 लाख 46 हज़ार रुपये की आय प्राप्त हुई है। मुर्गियों का चारा और लागत के बाद उन्हें 1 लाख 8 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह की महिलाओं के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी ली।
महिलाओं ने बताया कि उत्पादित अण्डों को बाजार में विक्रय की कोई दिक्कत नहीं है। जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत कुपोषित बच्चों को जो अंडा दिया जा रहा है, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उसे हमसे खरीदता है। स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी यहीं से अंडा ले जाती है। अंडा उत्पादन इकाई में बीव्ही-300 नस्ल की 250 मुर्गियां है जो साल में औसतन 325 अंडे देती है। बीव्ही 300 व्यवसायिक मुर्गी प्लान के लिए सर्वाेत्तम मानी जाती है। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रीतम राम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।