रांची में 15 साल की बच्ची का अपहरण, कार में सामूहिक दुष्कर्म

रांची में 15 साल की बच्ची का अपहरण, कार में सामूहिक दुष्कर्म

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रांची, 13 मई, रांची में एक कार में पांच लोगों ने 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि लड़की ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात आरोपी ने धुरवा के रिंग रोड से उसे कार में जबरदस्ती बैठाया.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस अधीक्षक (रांची-ग्रामीण) नौशाद आलम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस के गश्ती दल को रातू थाना क्षेत्र के दलडाली में एक रेस्तरां के पास सड़क किनारे कार मिली।

उन्होंने कहा कि कुछ गड़बड़ होने पर, कर्मी कार की जांच करने गए और पांच लोगों के साथ रोती हुई लड़की को पाया।

उन्होंने कहा कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनकी उम्र 20 वर्ष है।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद लड़की को घर भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना की आगे की जांच जारी है।