Advertisement

पश्चिमी दिल्ली में इमारत में आग लगने से महिला की मौत

पश्चिमी दिल्ली में इमारत में आग लगने से महिला की मौत

नई दिल्ली, 13 मई पश्चिमी दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम भीषण आग लगने से एक महिला की मौत हो गई।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार शाम चार बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

उन्होंने बताया कि एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के पास एक इमारत में आग लग गई, आग बुझाने की प्रक्रिया चल रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इमारत की खिड़कियां तोड़ दीं, लोगों को बचाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत का इस्तेमाल आमतौर पर कंपनियों को कार्यालय की जगह उपलब्ध कराने के लिए किया जाता था।

डीसीपी ने कहा कि आग इमारत की पहली मंजिल से लगी, जिसमें एक सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माण कंपनी का कार्यालय है।

कंपनी का मालिक पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने कहा कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मौके पर मौजूद दमकल की गाड़ियां स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. पुलिस ने कहा कि पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए एम्बुलेंस भी मौके पर उपलब्ध है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47