हिमाचल से छुड़ाई गई अपहृत बच्ची, आरोपी पकड़ा गया

हिमाचल से छुड़ाई गई अपहृत बच्ची, आरोपी पकड़ा गया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जम्मू, 15 मई पुलिस ने रविवार को बताया कि करीब 10 दिन पहले एक युवक द्वारा कथित तौर पर अगवा की गई एक लड़की को हिमाचल प्रदेश से छुड़ा लिया गया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि रियासी के ठाकरकोट गांव निवासी कुलदीप सिंह ने पांच मई को शहर के बहू किला इलाके में नाबालिग को उसके अभिभावकों के घर से कथित तौर पर अगवा कर लिया था.

उन्होंने कहा कि एक मामला दर्ज किया गया था और जांच के दौरान, लड़की का स्थान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर इलाके में पाया गया था और बाद में उसे बचा लिया गया था और उसके अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था।