Advertisement

चोरी की 22 मोटरसाइकिलें बरामद, 2 गिरफ्तार

चोरी की 22 मोटरसाइकिलें बरामद, 2 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 16 मई हरियाणा के अंबाला जिले में सोमवार को राज्य भर में संचालित मोटरसाइकिल-चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी से अंबाला में मोटरसाइकिल चोरी के कम से कम नौ मामले सुलझ गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा, “यह गिरोह हरियाणा के अंबाला और पंजाब में सक्रिय था। बदमाशों के कब्जे से बरामद बाइकें अंबाला और पंजाब के लालरू, डेराबस्सी और मोहाली जैसे इलाकों से चोरी हुई थीं।”

आरोपियों की पहचान अंबाला निवासी ठाकुर कपूर और पंजाब के गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अंबाला और पंजाब में अलग-अलग जगहों से 28 मोटरसाइकिलें चुराई थीं, जिनमें से 22 को बरामद कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47