Advertisement

दिल्ली में डकैती, चोरी की वारदातों में वांछित व्यक्ति

दिल्ली में डकैती, चोरी की वारदातों में वांछित व्यक्ति

नयी दिल्ली, 16 मई यहां सदर बाजार से 17 विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ऋतिक सोनकर आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट, झपटमारी और चोरी से जुड़े 17 मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, “वह करीब एक सप्ताह पहले जेल से रिहा हुआ था और अपने पिछले अपराधों को फिर से दोहराते हुए पकड़ा गया है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

डीसीपी ने कहा, “बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चला रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने बाइक की गति तेज कर भागने की कोशिश की। बाद में उसे पकड़ लिया गया।”

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि सोनकर द्वारा इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल 13 मई को मोतिया खान इलाके से चोरी हो गई थी और वह इसका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए कर रहा था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57