Advertisement

Ambikapur News : कलेक्टर की पहल पर नहरपारा में दूर हुई पानी की समस्या………….

कलेक्टर की पहल पर नहरपारा में दूर हुई पानी की समस्या……….. 

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिरकोतगा के आश्रित ग्राम नहरपारा में बंद पड़े 2 हैंडपंप का मरम्मत हो जाने से अब ग्रामवासियों के लिए पानी की समस्या दूर हो गई है। दोनों हैंडपम्प से पानी निकलने लगा है। दरअसल कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मीडिया में आई खबर पर संज्ञान लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को नहरपारा के खराब हैंडपम्प का तत्काल सुधार कर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर अमल करते हुए अधिकारियों ने रविवार को ही हैंडपम्प मैकेनिक भेज दोनों हैंड पम्प को सुधरवा दिया जिससे अब नहरपारा में पानी की दिक्कत नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी कि ग्राम पंचायत सिरकोतगा के आश्रित ग्राम नहरपारा में हैंडपम्प खराब होने से ग्रामीणों को पानी की समस्या हो रही हैं। इस खबर पर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने संज्ञान लेते हुए पीएचई के अधिकारियों को हैंडपंप तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। पीएचई के अधिकारियों ने बताया कि नहरपारा में हैंडपंप हेतु एक बोर खनन किया गया है जिसमें कुछ दिनों में हैंडपंप लगाने का काम पूरा हो जाएगा जिससे नहरपारा में 3 हैंडपंप हो जाएगें। ग्राम पंचायत सिरकोतगा के सरपंच ने प्रमाण-पत्र दिया है कि नहरपारा के दोनों हैंडपंप की मरम्मत हो जाने से पानी निकलने लगा है जिससे वहां पानी की समस्या नहीं है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47