Advertisement

Ambikapur News : खेल अकादमी हेतु चयन परीक्षण 20 मई को…………………

खेल अकादमी हेतु चयन परीक्षण 20 मई को…………………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  खेल एवं युवा कल्याण के जिला खेल अधिकारी ने बताया है कि खेल अकादमी में चयन हेतु ट्रायल का आयोजन पीजी कॉजेल खेल मैदान में 20 मई को  प्रातः 6 बजे से आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में एथलेटिक्स खेल में बालक एवं बालिकाओं का चयन किया जाना है। एथलेटिक्स में 25-25 बालक एवं बालिका तथा कबड्डी में 30 बालिकाओं का चयन होना है। चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, खेल परिधान, प्लेइंग किट आदि उपलब्ध करायी जाएगी। खेल अकादमी में चयन हेतु इच्छुक खिलाड़ियों को आयोजन स्थल में आना होगा। चयनित खिलाड़ियों में से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल किया जाएगा। यह प्रतिस्पर्धा 25 से 27 मई 2022 तक रायपुर के कोटा स्टेडियम में होगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM