Advertisement

कोरोना कहर के बीच अस्पताल में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन टैंक लीक, सप्लाई रुकने से अब तक 22 मरीजों की मौत

देश में एक तरफ ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, दूसरी ओर महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया. बुधवार को यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. नासिक के इस दर्दनाक हादसे में 22 मरीजों की मौत हो गई है.

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप हो गई थी, जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई है. हादसे के वक्त अस्पताल में वेंटिलेटर पर कुल 23 मरीज थे।

अब प्रशासन द्वारा लीकेज की जांच बैठाई जा रही है. जिस वक्त ये घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे. ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. हालात को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि अब लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया है.
नासिक में कोरोना का हाल
कुल केस की संख्या: 2,56,586
एक्टिव केस की संख्या: 44,279
अबतक हुई कुल मौतें: 2,672
आपको बता दें कि देश में इस वक्त मेडिकल ऑक्सीजन की भारी किल्लत चल रही है. अचानक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने की वजह से अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है. कई राज्यों में ऑक्सीजन काफी मुश्किल से मिल रहा है, जिनमें महाराष्ट्र का नाम भी शामिल है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भारत सरकार की ओर से राज्य सरकारों को भरोसा दिया गया है कि हर किसी को जल्द से जल्द ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी. महाराष्ट्र से बीते दिन ही विशाखापट्टनम के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना की गई थी. भारतीय रेलवे द्वारा ये स्पेशल ट्रेन चलाई गई है, जो विशाखापट्टनम से ऑक्सीजन लाने का काम करेगी.
दिल्ली हो या महाराष्ट्र हर जगह एक जैसा हाल
ऑक्सीजन की किल्लत सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में देखने को मिल रही है. दिल्ली के कुछ अस्पतालों में तो चंद घंटों का ऑक्सीजन बाकी है.
बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बताया था कि देश में ऑक्सीजन के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है. जल्द ही राज्यों को उचित मात्रा में सप्लाई बढ़ाई दी जाएगी, ताकि कोई कमी ना रह पाए.

रिपोर्टर मिल्खा सिंह ज्ञानी की खास रिपोर्ट

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47