छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

धान के बदले अन्य फसलों को किया जाएगा प्रोत्साहित………

धान के बदले अन्य फसलों को किया जाएगा प्रोत्साहित………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिले के उप संचालक कृषि एम.आर. भगत ने कहा है कि धान के बदले अन्य फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण वितरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि 21 मई 2022 को धान खरीदी केन्द्र अम्बिकापुर के कर्रा, लखनपुर के निम्हा, उदयपुर के डांडगावं, बतौली के बटईकेला, धौरपुर के सहनपुर, सीतापुर के बंदना, तथा पेटला के राजापुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उप संचालक कृषि ने जिले के सभी विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को शिविर आयोजित करने के संबंध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चयनित सूची अनुसार किसानों को लाभान्वित करने की समझाइश दी है। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत के.वाई.सी. एवं अपात्र तथा आयकर दाता किसानों से भुगतान की गई राशि की वसूली की कार्यवाही करने तथा किसानों से बीज एवं उर्वरक प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र लेने की सलाह दी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!