Advertisement

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए नदी-नालों पर बनाए जाएं एनिकट : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर : सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए नदी-नालों पर बनाए जाएं एनिकट : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बीजापुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर के सर्किट हाउस में भेंट-मुलाकात अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बैठक में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए इन्द्रावती नदी में बड़े एनीकट निर्माण सहित भूजल स्तर को बढ़ाने तथा पेयजल आपूर्ति के लिए छोटे नदी-नाले में एनीकट, स्टॉपडेम निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाबों के गहरीकरण एवं मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता देने और कुंआ निर्माण को बढ़ावा देने को कहा। मुख्यमंत्री ने गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वनोपज प्रसंस्करण तथा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन को बढ़ाया जाए। इसी तरह ग्रामीणों की आय में वृद्धि के लिए मिर्ची की खेती, साग-सब्जी की खेती को प्रोत्साहित करने के साथ फलदार वृक्षारोपण सहित कोदो-कुटकी एवं रागी की खेती को बढ़ावा दें। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57