छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

निर्वाचन व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

निर्वाचन व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

दूरभाष व टोल फ्री नंबर चौबीसों घंटे करेगा काम

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – विधानसभा निर्वाचन में विधि व्यवस्था संधारण व आदर्श आचार संहिता को लेकर जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई हैं, जहां पर चौबीस घंटे अधिकारियों व कर्मियों की तैनाती कर दी गयी हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने विशेष आदेश निकाल नियंत्रण कक्ष में नियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा हैं। कंट्रोल रूम जिला संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक-4 में स्थापित हैं। तीन पालियों में कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी हैं, कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का दूरभाष नंबर 07824-222103 व टोल फ्री नंबर 1950 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम, सहायक प्रभारी अधीक्षक पवन सिंह परमार और निर्वाचक पर्यवेक्षक संतोष नामदेव हैं। इस कंट्रोल रूम में आम नागरिक निर्वाचन व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत आदि कंट्रोल रूम मे दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम में तैनात स्टाफ प्राप्त होने वाली शिकायतों को तुरंत संबंधित अधिकारियों को भेजेंगे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!