Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस : छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने ली गई शपथ

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस : छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने ली गई शपथ

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता के लिए हुए कई कार्यक्रम
भारत माता वाहिनी ने नशामुक्ति के दुष्परिणामों के प्रति किया सचेत
नशा छोड़ने के लिए योग को अपनाने पर दिया गया जोर

रायपुर, 31 मई 2022 भारत माता वाहिनी ने नशामुक्ति के दुष्परिणामों के प्रति किया सचेतप्रदेश में हर साल की तरह 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा धूम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने नशा न करने और छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। गांव-गांव में भारत माता वाहिनी के माध्यम से नशामुक्ति के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया गया। लोगों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपनाने की सलाह दी गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

नशा छोड़ने के लिए योग को अपनाने पर दिया गया जोर
अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर धूम्रपान की रोकथाम के संबंध में प्रचार और जन जागृति के प्रयास भी व्यापक स्तर पर किए गए। लोगों को बताया कि तम्बाखू या तम्बाखू से निर्मित उत्पादों के सेवन से गंभीर व्याधियां होती हैं। जन समुदाय को तम्बाखू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे जानकारी देने के साथ नशा मुक्ति पर आधारित साहित्य का वितरण भी किया गया। रैली और जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को नशापान छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। धूम्रपान और तम्बाखू सेवन करने की प्रवृत्ति पर भावी नियंत्रण के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए गए। नाटक, गीत, परिचर्चा, सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। योगाचार्यों द्वारा योगाभ्यास प्रदर्शन के साथ योगाभ्यास के माध्यम से नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें जन सामान्य, स्वैच्छिक संस्थाओं ने उत्साह से भाग लिया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!